फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रजिस्ट्री करने के नाम पर तीन लोगों ने 10 लाख रुपये ठगे

Thu, 11 May 2023 02:01 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
रजिस्ट्री करने के नाम पर तीन लोगों ने 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

ग्रीन एनक्लेव दाऊं की है वारदात, पुलिस ने जांच की शुरू

माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। तीन लोगों ने एक महिला से रजिस्ट्री करने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में बलौंगी थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान लवली संजय और उसकी पत्नी शालू तीनों निवासी ग्रीन एनक्लेव गांव दाऊं के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता संदीप आर्य ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर 2021 में उसने ग्रीन एनक्लेव गांव दाऊं में लवली से 10 लाख रुपये में अपने और कमलेश कुमारी के नाम पर 150 वर्ग गज रकबे की रजिस्ट्री करवाई थी। एक सप्ताह के बाद जब वे अपने पति के साथ उस मकान में गई तो वहां पर रह रहे संजय और उसकी पत्नी ने उन्हें कहा कि वह अभी मकान ढूंढ रहे हैं और जल्द ही इसे खाली कर देंगे। इसके करीब 2 महीने बाद 14 फरवरी 2022 को वह दोबारा गए तो उन्होंने धमकी दी और फर्स्ट फ्लोर और उनके कब्जे वाले कमरे का ताला तोड़कर अपना कब्जा किया हुआ था। वहीं, कमरे में रखा सारा सामान भी चोरी कर लिया था। बाद में उन्होंने इस बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि वसीयत करने वाली हरपाल कौर और लवली के बीच मकान को लेकर झगड़ा चल रहा था जो रजिस्ट्री करते समय उन्होंने हमें नहीं बताया। इस बात का पता चलने पर उन्होंने इस संबंधी एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसके बाद इस शिकायत की जांच बलौंगी थाना के मुख्य अधिकारी ने करके डीएसपी खरड़ 1 के पास भेजी। उन्होंने जांच के बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद डीए लीगल से सलाह लेकर एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें