फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए गिलास देने से मना करने पर परिवार के तीन लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। लांडरां रोड पर कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला करके तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया है। ओमकार कश्यप ने बताया कि वह अपने परिवार समेत आनंद नगर में रहते हैं और खरड़ में सब्जी की रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार रात करीब 11 बजे जब वह अपने काम से वापस घर आ रहे थे तो रास्ते में फूफा के लड़के अजीत को फोन करके किसी काम के लिए बुलाया। इसी दौरान उसने झगड़ा होने की आवाजें सुनी और लांडरां रोड पर स्थित वह अपने फूफा के घर पहुंच गया। वहां उसने देखा कि कुछ लोग उसके फूफा को घेर कर खड़े हैं और देखते ही देखते आरोपियों ने प्रेम सिंह और अजीत पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। झगड़े का कारण बताया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता के फूफा से शराब पीने के लिए गिलास मांगे थे, उन्होंने गिलास देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने हरी सिंह, पान सिंह नन्हें और पान सिंह की पत्नी समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें