फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गहनों समेत तीन लाख का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय साधू नगर की गली नंबर-7 में चोरों ने बंद पड़े घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने के गहनों सहित अन्य समान चोरी कर लिया। घर के मालिक विकास शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी, जिसे लेने के लिए वह रविवार सुबह ताला लगाकर वहां गया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम जब वह घर वापस लौटा तो देखा कि घर के अंदर का समान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर में पिछली दीवार फांदकर दाखिल हुए व घर में पड़े सोने के चार कड़े, अंगूठियों सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान ले गए।
चोरों ने ताले तोड़ने के लिए सरिये का इस्तेमाल किया गया था। घर के मुख्य गेट के सामने की ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, जबकि पिछली तरफ कोई कैमरा नहीं था। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर रात को करीब तीन बजे घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले चोर साथ लगती पंजाबी बाग कॉलोनी में बंद घर के इसी तरह ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी करके ले गए थे। इसके बारे में पुलिस अभी कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। शहर में रोजाना हो रही चोरियों के चलते शहरवासियों में रोष पाया जा रहा है। थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने बाद में घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें