फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक दिन में की थी तीन वारदात, ढकोली पुलिस ने चार झपटमारों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने एक ही दिन में झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले चार झपटमारों को दबोच लिया है। इनमें से दो जुवेनाइल हैं। पुलिस की ओर से चारों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। ढकोली एरिया में झपटमारी की वारदातों को ट्रेस करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। पिछले कुछ समय से लूटपाट, चोरी, डकैती, झपटमारी जैसी वारदातों में जुवेनाइल शामिल है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ 307, 115(2), 126(2), 351 (2), 3(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विकास, नाशोद निवासी आशीर्वाद सोसाइटी नजदीक सरकारी बिशनपुरा स्कूल और दविंदर शाहू निवासी बिशनपुरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में डीएसपी जसपिंदर सिंह गिल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार किए गए झपटमारों ने 12 सितंबर को ढकोली इलाके में एक ही दिन झपटमारी की तीन वारदातों को अंजाम दिया था। इन्होंने पहली वारदात डीपीएस स्कूल के नजदीक की थी, जिसमें राहुल नरवाल नामक युवक से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसका मोबाइल झपट लिया था। और फरार हो गए थे। ढकोली पुलिस ने इसकी शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि 12 सितंबर को ही इन्होंने झपटमारी की दो ओर वारदातें की थीं। जिसमें उन्होंने पंचकूला बैरियर से एक बैग झपटा था और तीसरी वारदात को ढकोली फाटक के नजदीक अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों वारदातों को हल कर लिया है।
वहीं, पुलिस को आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों का डॉप टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें