फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो दिन में झपटमारी व चोरी की तीन वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र में पिछले दो दिन में चोरों व झपटमारों ने तीन वारदातों को अंजाम दिया। इस कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पहली वारदात लोहगढ़ गांव के बीचोबीच से एक पैदल जा रही महिला के साथ हुई। वह सुबह करीब सात बजे माथा टेकने के लिए जा रही थी तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उसकी चेन झपट ली। मोटरसाइकिल चालक ने हेलमेट पहना हुआ था और चेन झपटने वाले युवक ने पगड़ी पहनी हुई थी जो दोनों चेन झपटने के बाद स्काईनेट टॉवर की तरफ फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। दूसरी घटना भी इसी गली की है जिसमें एक बच्चे से मोबाइल झपट लिया। तीसरी घटना लोहगढ़ पार्क के नजदीक की है जहां एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज करवा दी गई है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें