फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में मिलीं खरड़ से गायब तीनों लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। खरड़ से पिछले दिनों लापता हुई तीन नाबालिग लड़कियों को खरड़ सिटी पुलिस ने जयपुर से बरामद करके उनके परिवार वालों को सौंप दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर भगंवत सिंह ने बताया कि तीन नाबालिग लड़कियां काजल (13) उसकी सहेली बिंदिया (17) और काजल (11) पिछले दिनों अचानक गायब हो गई थीं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 7 अक्तूबर 2020 को खरड़ थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस की ओर से की जांच पर पता लगा कि उनके दोस्त के फोन की लोकेशन बस स्टैंड जयपुर की आ रही है। लोकेशन का पता लगते ही पुलिस ने इन तीनों लड़कियों को वहां से बरामद करके उनके परिवार के हवाले कर दिया है। इस अवसर पर एएसआई नरिंदर सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें