घग्गर नदी से लड़के को निकालकर बचाने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : MOHALI
बनूड़/लांडरां। गांव तेपला के नजदीक से गुजरती घग्गर नदी में नहाते हुए तीन दोस्त डूब गए। 14 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों लड़कों को बचा लिया गया। गांव तेपला निवासी तीनों लड़के बकरियां चराते समय गर्मी लगने पर घग्गर नदी में नहाने के लिए कूदे थे।
सुभाष कुमार ने बताया कि उसका लड़का अजय कुमार (14) हर रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ बकरियों को चराने के लिए ले गया था। वह घग्गर नदी के किनारे पर बकरियां को चरा रहे थे। इस दौरान गर्मी लगने पर तीनों घग्गर नदी में नहाने कूद पड़े। पानी का स्तर गहरा होने के कारण तीनों पानी में डूबने लगे। उन्होंने अपने बचाव के लिए शोर मचाया जिसको सुनकर नजदीकी खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे और दो लड़कों को बचा लिया, लेकिन अजय कुमार की मौत हो गई। सूचना पाकर शंभू की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।