फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 148 नए मरीज आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी की वजह से सोमवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मोहाली में मृतकों का आंकड़ा 294 पर पहुंच गया। जबकि इस दौरान 148 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित हुए हैं। वहीं, 147 ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि सोमवार को आए 148 मरीजों के साथ ही जिले में अब तक कुल 16473 कोरोना संक्रमित मरीज आ चुके हैं। इनमे सें 13902 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। जबकि अभी 2277 केस सक्रिय हैं।
विज्ञापन

डीसी ने लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की नसीहत दी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी से सोमवार को जिन तीन लोगों की जान गई है, वह लोग कोरोना समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। हालांकि इस बारे में जिला प्रशासन की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं,इस दौरान पॉजिटिव आए 148 लोगों में बूथगढ़ के 7, डेराबस्सी के 7, ढकोली के 20, घडुआं के 13, खरड़ के 9, कुराली के 5 और मोहाली शहर से 87 कोरोना पीड़ितों के केस सामने आए हैं। डीसी ने कहा कि हम सभी को कोरोना महामारी को हराने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और गाइडलाइन के लिए निर्धारित किए गए नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें