मोहाली। जिले में रविवार को तीन लोग कोरोना संक्रमित मिल हैं और एक मरीज ठीक होने की जानकारी मिली है। वहीं, किसी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। डीसी ईशा कालिया ने कहा कि अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना चाहिए। अभी तक जिले में 68,756 लोग कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं और इननमें से 67,671 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जबकि 17 मरीजों का इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डीसी ने बताया कि जो तीन नए मरीज मिले हैं उनमें खरड़, घडुआं और मोहाली का एक-एक मरीज शामिल है। संवाद