फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलौंगी में पीजी में घुसकर तीन पर हमला, कार के तोड़े शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी के दशमेश बाजार में एक पीजी में घुसकर कुछ युवकों ने तीन लोगों पर डंडों से हमला कर दिया। साथ ही हमलावरों ने उनकी पीजी के बाहर खड़ी कार के शीशे भी तोड़ दिए। बाद में सभी हमलावर वहां से फरार हो गए। इस हमले में सुखदीप सिंह और प्रगट सिंह घायल हुए हैं और हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच अधिकारी सुलख्खन सिंह ने बताया कि हमलावर अभी फरार हैं। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बलौंगी थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लड़ाई-झगड़े की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस को शिकायत में घायल सुखदीप सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से चमकौर साहिब का रहने वाला है। बलौंगी की दशमेश मार्केट के दीप कांप्लेक्स में उसका पीजी है। 10 नवंबर को वह पीजी के बाहर दोस्त प्रगट सिंह और शुभम कौशल के साथ बात कर रहा था। इसी दौरान मार्केट की ओर से एक मोटरसाइकिल चालक आया और मोटरसाइकिल प्रगट सिंह पर चढ़ा दिया, जिससे उसकी टांग पर काफी चोट लगी। उन्होंने उसको मोटरसाइकिल धीरे चलाने के लिए कहा तो उस समय वह वहां से चला गया और वह तीनों भी अपने पीजी में आकर बैठ गए। थोड़ी देर में वहीं युवक अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और उनके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। पीजी के बाहर उनकी कार खड़ी थी हमलावरों ने डंडे मारकर उसके शीशे भी तोड़ दिए और वहां से फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें