फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वाहन चोरी में तीन गिरफ्तार, 10 गाड़ियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 वाहन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एसएएस नगर वरुण शर्मा के निर्देश पर की गई। डीएसपी खरड़-1 की देखरेख में थाना सिटी खरड़ पुलिस ने इसे अंजाम दिया। 31 अक्तूबर 2026 को थाना सिटी खरड़ में मुकदमा नंबर 382 दर्ज हुआ था। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मनजीत सिंह, मुकेश कुमार और जगदीप सिंह उर्फ जगी शामिल हैं। बरामद वाहनों में मारुति बलेनो, किया कैरेंस, होंडा सिटी और मारुति स्विफ्ट शामिल हैं। अन्य बरामद गाड़ियों में मारुति इग्निस, हुंडई आई-10, महिंद्रा एक्सयूवी-300 और जिम्नी भी हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें