मोहाली। आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को मटौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब किंग्स व सनराइजर्स हैदराबाद के मैच पर सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों की पहचान आशु गर्ग उर्फ अभिषेक गर्ग निवासी गली गंगा राम बठिंडा व अंकित सिंगला निवासी सोही होम ढकौली और नरेश कपूर निवासी सेक्टर-69 के रूप में हुई है। इनके खिलाफ मटौर थाने में बीएनसस की धारा 318(4), गैंमब्लिंग एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया हे। आरोपियों से 12 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप, 47 हजार कैश, 800 यूएस डॉलर, दो हजार दिराम (दुबई), दो एलईडी, दो कारें बरामद की हैं। यह जानकारी मटौर एसएचओ कुलवंत सिंह ने दी।