नयागांव। चोरी की स्कूटी पर चोरी का सामान बेचने जा रहे तीन आरोपियों की पुलिस ने काबू किया है। नयागांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह, प्रेम उर्फ बरैटी और बंटी राजपूत वासी सिंघा देवी नयागांव के रूप में हुई है। एएसआई इकबाल सिंह पुलिस टीम के साथ पानी की टंकी के नजदीक चेकिंग कर रहे थे।। तभी उनको सूचना मिली कि उक्त आरोपी चोरी की स्कूटी पर चोरी का सामान बेचने के लिए नाडा पुल से गुजरने वाले हैं। इसके बाद एएसआई ने टीम के साथ वहां पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी। तभी उक्त आरोपी चोरी की स्कूटी पर आए तो पुलिस ने उनसे स्कूटी के कागज दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें चोरी की स्कूटी और चोरी के सामान सहित काबू कर लिया।