फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी का नाम पर्चे में दर्ज करवाने को लोग उतरे सड़कों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बेटे से पुरानी रंजिश के चलते युवकों ने बीते वीरवार की तड़के करीब तीन बजे उसके पिता अकाउंटेंट के घर में घुसकर फायरिंग करने और फिर बेरहमी से उसे पीटने का मामला शुक्रवार को गर्मा गया। पुलिस ने इस गोलीकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले में एक आरोपी का नाम दर्ज करवाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीड़ित परिवार और उनके सहयोगी खरड़ बस स्टैंड पर जमा हो गए। उनका आरोप था कि गोलीकांड में गांव भागोमाजरा के एक व्यक्ति का नाम दर्ज किया जाए, क्योंकि वह भी इस वारदात में शामिल था। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी ही उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को खरड़ बस स्टैंड पर धरना देने के लिए जमा हुए लोगों का नेतृत्व पीड़ित अरुण शर्मा का बेटा देवन शर्मा, उसका मामा गिरधर गोपाल और मामी अनीता शर्मा व उसका भाई अनूप शर्मा समेत स्वामी तूफान गिरी प्रधान अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा और मनमोहन शर्मा कर रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित अरुण शर्मा के साथ हुई मारपीट और गोलीकांड को लेकर पहले भगतघाट के पास एक बड़ी जनसभा हुई और उसके बाद बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड खरड़ की ओर रोष धरना देने के लिए आ रहे थे। लेकिन खरड़ सिटी पुलिस के इंचार्ज भगवंत सिंह ने पहले ही उनके साथ बातचीत शुरू कर दी। इंचार्ज से लोगों ने कहा कि इस गोलीकांड में गांव भागोमाजरा निवासी एक व्यक्ति का नाम नहीं लिखा गया है, उसका नाम शामिल करें।
डेढ़ साल पुरानी है रंजिश
देवन शर्मा ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले इन हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करके उसकी वीडियो बनाई थी। जिसे वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 लाख रुपये की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। लेकिन बाद में कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था।
थाना सिटी खरड़ इंचार्ज ने लोगों को समझाया कि दो आईपीएस रैंक के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और हर पहलू पर नजर है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली हैं, जिसमें आरोपियों की पहचान कर ली है। इस वारदात में शामिल आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में भवजीत गिल, बलजीत चौधरी, आकाशदीप और हरिंदर सहोता समेत दो तीन अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस अवसर पर लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने उक्त कथित आरोपी का नाम इस घटना में शामिल नहीं किया तो उन्हें फिर संघर्ष के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
गोलीकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें आकाशदीप सिंह निवासी नया शहर थाना खरड़, हरिंदर सहोता निवासी भगवंतपुरा रोपड़ और जसजीत सिंह निवासी मोरिंडा रोपड़ शामिल है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें