नयागांव। नयागांव वार्ड नंबर 16 के पार्षद के उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार विशाल मनसा पासी की जीत हुई। उपचुनाव में चार अलग-अलग पार्टी के उम्मीदवार मैदान में थे। पहले नंबर पर विशाल मनसा पासी ने 480 वोट प्राप्त किए, दूसरे नंबर पर अकाली दल के उम्मीदवार मुकेश चलानिया ने 283 वोट प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार संतोष ने 169 वोट प्राप्त किए। कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला देवी ने 155 वोट प्राप्त किए।
सुबह 7 बजे से ही वोटिंग सेंटर पर वोट पड़ने शुरू हो गए थे। 11 बजे तक 27.60 फीसदी और दोपहर 1 बजे तक 40.78 फीसदी तक वोटिंग हो चुकी थीं। दोपहर लंच के बाद 3 बजे तक 52.47 फीसदी वोटिंग हो गई थी। कुल 1864 वोटों में से लगभग 1100 के करीब वोट शाम 4 बजे तक डाले गए थे। शाम 4 बजे वोटिंग पूरी होने के बाद सभी चारों उम्मीदवारों को काउंटिंग के लिए अंदर बुलाया गया। काउंटिंग पूरी होने के बाद विशाल मनसा पासी को विजेता घोषित किया। कुल मिलाकर नयागांव वार्ड नंबर 16 का उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पूरा दिन पंजाब पुलिस की टीम अलर्ट पर रही।