मोहाली। सेक्टर-79 निवासी एक व्यक्ति को विदेशी नंबरों से जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना सोहाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रकाश ठाकुर ने बताया कि 5 जनवरी 2026 को व्हाट्सएप के जरिए विदेशी नंबरों से कॉल कर गाली-गलौज करते हुए फिरौती मांगी गई और रकम न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई।