फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम भगवंत मान और पीसीए स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल के जरिये दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। सोमवार सुबह 10.20 बजे सरकारी ई-मेल पर यह संदेश प्राप्त हुआ। यह ई-मेल मुख्यमंत्री कार्यालय पंजाब, पुलिस महानिदेशक पंजाब और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजा गया था। ई-मेल ''मैसन मेक डेनियल'' नाम की आईडी से आया है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संबंधित स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा टीमों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। धमकी भरे संदेश में मुख्यमंत्री और पीसीए स्टेडियम को निशाना बनाने की बात कही गई है। सुरक्षा अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है और संबंधित स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस ई-मेल भेजने वाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ई-मेल भेजने वाले की तलाश
सुरक्षा एजेंसियां अब धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुट गई हैं। ई-मेल कहां से भेजा गया, इसका स्रोत क्या है, इसकी पड़ताल की जा रही है। इसके पीछे किस व्यक्ति या समूह का हाथ है, इन सभी पहलुओं की जांच हो रही है। साइबर विशेषज्ञ भी ई-मेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रहे हैं। पंजाब में मुख्यमंत्री और अन्य महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री, सचिवालय और अदालतों को धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इन मामलों में भी तलाशी अभियान चलाकर धमकियों की सत्यता जांची है। फिलहाल एजेंसियां धमकी को लेकर हर पहलू की जांच कर रही हैं।


सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऐसी कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है लेकिन जांच जारी है। ई-मेल भेजने वाले कि साइबर पुलिस जांच कर रही है। - दिलप्रीत सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें