मोहाली। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके खुले में शराब पीने और फिर जमकर हुडदंग मचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में विक्रांत राणा, कुलदीप सिंह और पांच अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि फेज-3-7 से चंडीगढ़ जाने वाली सड़क पर कुछ युवाओं ने अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी की हुई है। जिसमें इन्होंने ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए है। साथ ही खुले में शराब पी रहे हैं। इतना ही नहीं आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। जबकि इस वजह से आम लोग को परेशानी उठानी पड़ रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई। साथ ही आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। हालांकि आरोपी इस दौरान कुछ भी नहीं बोल पाए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। साथ ही उन पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। याद रहे कि त्योहारों के चलते पुलिस ने जिले में सुरक्षा का पहरा काफी मजबूत कर दिया है। साथ ही हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह कुछ भी संदिग्ध देखते है तो इस बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करें।