फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर की सिल्वर ओक्स सोसाइटी में इस बार नहीं भरेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की सिल्वर ओक्स सोसाइटी में इस बार की बारिश के दौरान जलभराव नहीं होगा। इसके लिए सोसायटी ने खुद ही तीन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा दिए हैं। इन हार्वेस्टिंग सिस्टम का काम है कि वह भरे हुए बरसाती पानी को 82 फीट नीचे ले जाएगा।सिल्वर ओक्स सोसाइटी के प्रधान ले. कर्नल बीएस संधू ने बताया कि पिछली बार बारिश में इस इलाके में जबरदस्त पानी भर गया था। अब ऐसा न हो, इसके लिए तीन हार्वेस्टिंग सिस्टम सोसाइटी में बनवाए गए हैं। जिनका काम बरसाती पानी को जमीन के नीचे ले जाना है। इसके साथ ही तीन वाटर एक्सट्रेक्शन पंप मोटर लगवाई गई हैं। इनकी लागत 24000 रुपये सिस्टम आई है। जिससे बरसाती पानी को बाहर छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरी सोसाइटी के साथ हुए करार के अनुसार सीवरेज की पाइप की जगह भी चौड़ी पाइपें करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें