फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली के ग्रामीण क्षेत्रों में इस बार कोरोना का अधिक कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ रहा है। इस बार शहरों की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों के लोग महामारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं और इस बार वायरस का प्रभाव काफी घातक है। जबकि लोग कोरोना दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस महामारी से निपटने के लिए हमारे पास पहले केवल तीन ही हथियार थे, जबकि अब कोरोना टीकाकरण हमारे पास चौथा हथियार आ गया है। ऐसे में जिस आयु वर्ग के लिए कोरोना टीकाकरण की मुहिम चल रही है। उन्हें टीका जरूर लगवा लेना चाहिए। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने कहा कि कोरोना महामारी को हलके में लेने की कोशिश न करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को मामूली खांसी, जुकाम या बुखार होता है तो तुरंत अपना कोरोना टेस्ट करवाएं। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना संबंधी टेस्ट मुफ्त होता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर व्यक्ति खुद को आम लोगों से अलग कर अपना इलाज शुरू करवाए, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके। जिस हिसाब से दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में एक बार फिर हम लॉकडाउन जैसी स्थिति के करीब जा रहे हैं। दोबारा लॉकडाउन का सामना न करना पड़े। ऐसे में कोरोना दिशानिर्देशों का सख्ताई से पालन करें। उन्होंने कहा कि ऐसे समारोह जिनको कुछ समय के लिए टाला जा सकता है, उन्हें टालने की कोशिश करें। इससे भी कोरोना फैलने से रोकने में काफी हद तक सफलता मिलती है। वहीं, जरूरी समारोह में मास्क, सामाजिक दूरी कुछ अंतराल के बाद हाथ धोने की आदत को न छोड़ें।
सेहत विभाग के मुलाजिमों से उलझे लोग
सिविल सर्जन ने बताया कि सेहत विभाग के मुलाजिम अपनी जान खतरे में डालकर आपकी सेवा में लगे हुए हैं। सेहत विभाग के मुलाजिम जिन दिशानिर्देशों के पालन की नसीहत दे रहे हैं, उसका सभी लोग पालन करें। जब सेहत विभाग के कर्मी आपके घर पहुंचते हैं, तो उनसे उलझने का प्रयास न करें। वह हमारे फ्रंट लाइन योद्घा हैं। वहीं, आपकी भलाई के लिए ही वह सलाह देते हैं। दूसरी ओर जिले में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की मुहिम के तहत सभी दोनों लगने वाले टीके जरूर लगवाएं। टीकाकरण की सुविधा शहर के सभी अस्पतालों और ग्रामीण इलाकों की पीएचसी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें