फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए 66 केवी बिजली ग्रिड से तीस हजार कनेक्शन धारकों को मिलेगी सप्लाई

विज्ञापन
66 केवी सब स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। गेट वे ऑफ पंजाब के तौर पर जाने जाते जीरकपुर शहर में आबादी की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस कारण शहर में बिजली की खपत के बढ़ने से बिजली की मांग भी बढ़ गई है। बिजली उपभोक्ताओं की मांग के मद्देनजर शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जीरकपुर के गांव रामगढ़ भुड्डा में बने 66 केवी बिजली ग्रिड का उद्घाटन वर्चुअली किया। इस ग्रिड से लोगों को बहुत फायदा मिलेगा। इससे पहले जीरकपुर शहर में केवल दो ग्रिडों के जरिए ही काम चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

शहर में कुल 90 हजार बिजली के कनेक्शन हैं, इस ग्रिड के शुरू होने से 30 हजार कनेक्शन इस ग्रिड पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इससे बिजली की कटौती में भारी कमी आएगी और बिजली की मांग को पूरा किया जाएगा। वहीं, आने वाले समय में आबादी की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए कैप्टन सरकार की ओर से चौथे ग्रिड को भी परवानगी दे दी गई है। इसके बाद शहर में बिजली की कमी पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी और लोगों को बिजली 24 घंटे मिलनी शुरू हो जाएगी।
इस अवसर पर वर्चुअल बैठक में कांग्रेसी नेता दीपेंद्र सिंह ढिल्लों, डेराबस्सी के एसडीएम कुलदीप बावा, चीफ इंजीनियर रविंदर सैनी, एक्सईएन खुशविंदर सिंह, एसई मोहित सूद ने वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उनकी ओर से जो भी वायदे चुनावों के दौरान किए गए हैं वह हर संभव पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से किए गए 66 केवी ग्रिड के उद्घाटन से जीरकपुर निवासियों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी और लोगों को 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर तरीके से किसानों के साथ हैं और मोदी सरकार की ओर से पास किए गए काले कानून जब तक रद्द नहीं किए जाएंगे, तब तक पंजाब सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर एक्सईएन ने बताया कि जीरकपुर शहर की आबादी तेजी से बढ़ रही है, इसके साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ रही है। इसे पूरा करने के लिए शुक्रवार को 66 केवी ग्रिड के उद्घाटन के बाद लोगों की बिजली की कमी और बिजली कटौती की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की शहर के 30 प्रतिशत क्षेत्र की सप्लाई इस ग्रिड पर शिफ्ट कर दी जाएगी। जिससे पहले चल रहे दो ग्रिडों को काफी राहत मिलेगी। वर्चुअल मीटिंग में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चौथे ग्रिड की अप्रूवल भी दे दी गई है, जिसको जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। चार ग्रिड होने के बाद शहर में बिजली की कमी नही रहेगी और लोगों चौबीस घंटे बिजली बिना किसी रुकावट के मिल सकेगी।
बैठक में अधिकारी भूले मास्क लगाना
शहर के नजदीकी गांव रामगढ़ भुड्डा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री की ओर से किए गए 66 केवी बिजली ग्रिड के उद्घाटन के दौरान जीरकपुर के कई अधिकारी कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए। ज्यादातर अधिकारियों ने मास्क तक नहीं पहना था। हालांकि इस कार्यक्रम की शुरुआत में कुर्सियां भी डिस्टेंसिंग पर रखी गईं थी, लेकिन लोगों ने कुर्सियों को इक्ठ्ठा कर झुंड में बैठना अच्छा समझा, वहीं इस वर्चुअल उद्घाटन के बाद तो किसी ने भी मास्क नहीं पहना और यहां बिना मास्क के ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें