मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से पंजाबी अतिरिक्त विषय नवंबर-2026 की तीसरी तिमाही की परीक्षा 26 और 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा फॉर्म उपलब्ध करवा दिए गए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 17 नवंबर निर्धारित की गई है। वहीं, परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी बोर्ड मुख्यालय मोहाली में जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 नवंबर है। परीक्षार्थियों के रोल नंबर भी 23 नवंबर से बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। बोर्ड के अनुसार पंजाबी-ए विषय की परीक्षा 26 नवंबर और पंजाबी-बी विषय की परीक्षा 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी।