फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर से चार लाख नकदी और गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव जंडपुर में रह रहा परिवार बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट फ्लाइट चढ़ाने गया था। पीछे से बंद घर से सोने व चांदी के गहने व चार लाख रुपये नकदी चोरी हो गई। इतना ही नहीं, चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तक ले गए। शिकायतकर्ता रविंदर सिंह निवासी गांव जंडपुर के बयान पर थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे का कनाडा का वीजा आया था। पांच दिसंबर को उसकी फ्लाइट थी। बेटे को दिल्ली छोड़कर आने के बाद परिवार जब अगले दिन लौटा तो उन्हें घर के ताले टूटे हुए मिले और अंदर सारा सामान बिखरा मिला। जब उन्होंने चेक किया तो एक सोने का सेट, दो चूड़ियां, दो अंगूठियांं, एक कड़ा, सोने की चेन, पायल व चार लाख नकदी घर से गायब थी।
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की शिकायत दी। उन्होंने यह भी बताया कि हालांकि चोरों ने जिस घर में वारदात को अंजाम दिया वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे लेकिन चोरों ने डीवीआर भी चुरा लिया। पुलिस अब वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि उनका कुछ पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें