डेराबस्सी। इलाके में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में खबर मिली है कि चोरों ने मुबारिकपुर में स्थित प्राचीन गोगा माड़ी को निशाना बनाया और वहां से कीमती सामान चुरा लिया। हैप्पी सैनी और काला राणा ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात की है। इसमें तीन चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। वहां रखा कीमती सामान चोरी कर लिया । इसमें गुल्लक का कैश और पूजा का दूसरा सामान शामिल था। घटना का पता सुबह तब चला जब भक्त और सेवक मंदिर पहुंचे। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी से इलाके के लोगों में काफी गुस्सा और डर का माहौल है। गांव वालों ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि चोरी की पूरी घटना गोगा माड़ी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।