फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चोरों ने दिन दिहाडे दरवाजे तोड़ कर की लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। स्थानीय वार्ड नंबर 6 सिसवां रोड पर चोरों ने एक घर से दिन दहाड़े सोने के आभूषणों के अतिरिक्त सोने लाखों का सामान चोरी करके फरार हो गए। वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन

एडवोकेट गुरिंदर संधू ने बताया कि रोजाना की तरह उसकी पत्नी स्कूल चली गई और बेटा भी कोर्ट चला गया। इसी दौरान वे भी किसी जरूरी काम के लिए घर से चले गए। जब वह तीन बजे के लगभग उनका बेटा घर वापस आया तो घर के पीछे वाला दरवाजा टूटा पड़ा था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरों में रखी अलमारियों के लॉक तोड़े हुए और घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि चोर उनके घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने का टिक्का, सोने की दो अंगूठियां,चांदी के दो कड़े, चांदी की दो पायलों के जोड़े और लगभग 20 हजार रुपये की नकदी चोरी करके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें