फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश से गिरे मकान पर चोरों ने बोला धावा, फ्रिज, वाशिंग मशीन समेत घर का कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। भारी बारिश के कारण जयंती की राव नदी के किनारे पर बसी मेजर पंचवटी एन्क्लेव का एक घर रविवार को पानी के तेज बहाव के कारण गिर जाने से परिवार पर आफत आ गई। परिवार के सभी सदस्य पड़ोसी के घर पर रह रहे हैं। नदी की ओर गिरी मकान की दीवार का फायदा उठाकर चोरों ने अगली रात घर में घुसकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चार बजे इस गिरे मकान में जब कुछ सामान हिलने की आवाज आई तो घर के मालिक कपिल कुमार ने पास के घर से निकल कर देखा कि उसके मकान में कुछ चोर घुसे हुए हैं। कपिल कुमार के शोर मचाया तो वह भाग गए। सुबह कपिल कुमार ने देखा कि उसके घर से फ्रिज, वॉशिंग मशीन, डबल बैड और अन्य कीमती सामान गायब है। कॉलोनीवासियों ने उनकी सुरक्षा का प्रबंध करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाकी घरों को गिरने से बचाने के लिए उचित प्रबंध किए जाएं। कपिल कुमार ने बताया कि सोमवार को बीजेपी पंजाब के प्रधान सुनील जाखड़ ने भी उनकी कॉलोनी का जायजा लिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। कॉलोनीवासियों ने जाखड़ से बाकी मकानों को बचाने के लिए जेसीबी भेजने की मांग की। मंगलवार को मौके का जायजा लेने एसपी डॉ ज्योति यादव पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिलाया कि जल्दी ही सिविल प्रशासन के साथ मिलकर उचित प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें