लालडू। लैहली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हुई जनरेटर की बैटरी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान बिहार निवासी कृष्ण कुमार के तौर पर हुई है जो यहां लैहली में किराए पर रह रहा था। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। लैहली चौकी इंचार्ज एसआई अजय कुमार ने बताया कि बीते दिन लैहली के समीप एक मिल्क कलेक्शन सेंटर में जनरेटर की बड़ी बैटरी चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने पर उन्होंने तलाश शुरू की और अगले दिन कृष्ण कुमार को चोरी की एक बाइक और बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसको अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद