जीरकपुर। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भबात के अनुसार 6 मई 2026 को नए 11 केवी फीडर की स्थापना के चलते 66 केवी भबात ग्रिड से निकलने वाले कई फीडरों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार 11 केवी जयपुरिया, एक्मे, ग्रीन लोटस, अमेलिया, सिंहपुरा, ऑर्बिट, स्काईलर, कुराड़ी और रेल विहार सोसायटियों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण वीआईपी रोड और आसपास की रिहायशी सोसायटियों, ग्रीन लोटस तथा स्काईलर होम्स क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।पीएसपीसीएल अधिकारियों ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें।