फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में 14 अक्तूबर को चार घंटे बिजली बंद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। 14 अक्तूबर 2026, बुधवार को जीरकपुर के ढकोली, किशनपुरा, पीरमुछल्ला और गाजीपुर सहित संबंधित क्षेत्रों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह बिजली कटौती जरूरी रखरखाव कार्य के कारण होगी।
विज्ञापन




बिजली विभाग के अनुसार, ढकोली स्थित 66 केवी सब स्टेशन से चलने वाले चार फीडरों पर यह कार्य किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। प्रभावित होने वाले फीडरों में 11 केवी ढकोली, 11 केवी हरमिलाप, 11 केवी ट्राइसिटी और 11 केवी हनुमंत फीडर शामिल हैं। इस दौरान इन फीडरों से जुड़े इलाकों में बिजली नहीं आएगी। निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय से पहले निपटा लें। बिजली बंद रहने की अवधि में सहयोग करने का आग्रह भी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें