फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सन्नी एनक्लेव में लगते रहे कट, पानी भी नहीं हुआ नसीब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सन्नी एनक्लेव के लोगों को रविवार को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। शनिवार देर रात से लेकर रविवार रात तक इलाके में कई बार बिजली का कट लगा। रविवार को कई बार पावरकॉम के कर्मचारियों को फोन किया गया, पर किसी ने फोन नहीं उठाया। रेजीडेंट एसोसिएशन के पवित्र पाल सिंह बराड़ ने बताया कि पूरे सन्नी एनक्लेव में पानी की आपूर्ति रात को होती है। कट लगने की वजह से लोगों को पानी भी नसीब नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार रात को कट लगने से टंकियों में पानी नहीं चढ़ा। छुट्टी के दिन नहाने, खाना बनाने के लिए पानी नहीं मिला। इससे लोगों को परेशानी हुई। ओल्ड सन्नी एनक्लेव की आरडब्ल्यू के महासचिव अशोक कपूर ने बताया कि रविवार को गर्मी के मौसम में कई बार बिजली के कटों ने काफी परेशान किया। कुछ घरों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। ओल्ड सन्नी एनक्लेव और न्यू सन्नी एनक्लेव के लोग मूलभूत सुविधाएं न मिलने के कारण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें