फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रशासनिक कांप्लेक्स में बम की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। प्रशासनिक कांप्लेक्स में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में बम की सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कवाड सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीसी कांप्लेक्स का पूरा इलाका सील कर दिया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। कोर्ट कांप्लेक्स में मौजूद लोगों सभी लोग घबरा गए। ऑफिस के कर्मियों सहित मौजूद अन्य लोगों को बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते ने चप्पा-चप्पा खंगाला। तलाशी अभियान के दौरान बम स्कवाड टीम को कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

दरअसल यह पुलिस की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल की गई थी। जब लोगों को पता चला कि यह पुलिस की मॉक ड्रिल थी तो उन्होंने राहत की सांस ली। बता दें कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस-2024 को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से शहर की सुरक्षा के लिहाज से यह मॉक ड्रिल करवाई गई थी। मॉक ड्रिल में सभी आपातकालीन सेवाओं, इकाइयों को समय पर भाग लिया जाता है। सुबह 10.45 बजे बम मिलने की सूचना मिली।
इस मॉक ड्रिल के लिए एसपी, डीएसपी की निगरानी में ऑपरेशंस सेल के कमांडो बम और डॉग स्कवाड डीसी और कोर्ट कांप्लेक्स में पहुंचे। इसके बाद टीम ने पूरे कांप्लेक्स की घेराबंदी की ओर चप्पे-चप्पे की मैटल डिटेक्टर की मदद से गंभीरता के साथ जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें