मोहाली। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मंगलवार को पेश किए गए 2022-23 के आम बजट ने आम लोगों के साथ कारोबारी और नौकरीपेशा को निराश किया है, जबकि वह कुछ बेहतरी की आस लगाए बैठे थे। जहां नौकरीपेशा वर्ग के लोग इसको कम फायदेमंद बता रहे हैं, वहीं कारोबारी इस बजट से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग की सालाना आय किस्तें और बच्चों की स्कूल फीस भरने में खत्म हो रही है। जबकि कारोबारियों का अधिकतर खर्च पेट्रोल-डीजल और माल की ढुलाई में जा रहा है। इनका कहना है कि इस बजट से जो उन्हें आस थी उसके मुताबिक निराशा ही हाथ लगी है।
नए बजट पर लोगों की राय
नाम शिवराज सिंह बैंस
निवासी मोहाली
व्यवसाय सेल्फ एम्प्लॉयड
परिवार में सदस्य चार
सबसे ज्यादा खर्चा पेट्रोल-डीजल
कितनी सालाना बचत होती है कोई नहीं
इस बजट को 10 में से कितने नंबर देंगे 00
बजट में क्या बेहतर रहा या क्या कमी रही कुछ भी नहीं मिला
------------------------------
नाम शशांक जैन
निवासी मोहाली
व्यवसाय नौकरीपेशा
परिवार में सदस्य तीन
सबसे ज्यादा खर्चा किस्तें, स्कूल फीस और राशन
सालाना बचत होती है कोई नहीं
इस बजट को 10 में से कितने नंबर देंगे 07
बजट में क्या बेहतर रहा या क्या कमी रही आयकर विभाग में बदलाव अच्छा कदम है
----------------------
अश्वनी कुमार, संवाद