फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अहाते में शराब पी रहे दोस्तों में झगड़ा, तलवार से हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। अहाते में शराब पीने गए दोस्तों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे पर तलवार से हमला कर दिया। घायल सूरज निवासी खुडा जस्सू ने अपने दोस्त के साथ आए लड़के दविंदर निवासी शिंगारीवाल पर तलवार से हमला करने का मामला मुल्लांपुर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है सूरज ने मुल्लांपुर पुलिस को शिकायत दी है कि 8 दिसंबर को वे अपने दोस्त राहुल निवासी जुझार नगर के साथ मुल्लांपुर में अहाते में बैठ कर शराब पी रहे थे। वहीं, उनके साथ राहुल का दोस्त दविंदर भी बैठा था। किसी बात को लेकर वह अंडे बनाने वाले के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब सूरज ने उसे रोका तो दविंदर बाहर गया और तलवार लाकर उसके सिर पर मारने की कोशिश की। उसे रोकने के लिए बाईं बाजू आगे कर दी। इस पर आरोपी ने कई वार किए। उसे बेहोशी की हालत में पीजीआई इलाज के लिए ले जाया गया जहां से छुट्टी होने के बाद पुलिस को उक्त आरोपी के खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें