मोहाली। फेज-11 मार्केट में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण बहुत परेशानी होती है। पार्किंग स्थल टूटने के बाद इसको नहीं बनाया गया है। पैदल चलने वालों के अलावा दो और चार पहिया वाहन चालक भी परेशान होते हैं। फेज-11 में वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क करने से आवागमन में दिक्कत होती है। नगर निगम प्रशासन से मांग है कि इस समस्या को गंभीरता से लेकर उचित कदम उठाया जाए। कई बार यह अव्यवस्था लोगों के आपसी कलह का कारण भी बनती है। - उज्ज्वल, फेज-11