फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कर्मचारी व पेंशनर्स की मांगों का बजट में नहीं जिक्र, रोष में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स साझा फ्रंट ने आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से पेश किए गए वर्ष 2024-25 के बजट में कर्मचारियों और पेंशनर्स की मांगों संबंधी चुप्पी रखने के रोष स्वरूप स्थानीय सेक्टर-68/69 की लाइटों और चौक में कर्मचारी और पेंशनर्स विरोधी बजट की कॉपियां फूंकीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर डॉ. एनके कलसी और करतार सिंह पाल ने बताया कि पंजाब सरकार के बजट के पहले पन्ने व सरकार भगत सिंह और डॉ. आंबेडकर की फोटो लगी होने के कारण उन फोटो को डिलीट करके मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की फोटो लगाकर बजट की कॉपी को आग लगाई हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार की ओर से कर्मचारी और पेंशनर्स के प्रति ऐसा अड़ियल रवैया जारी रखा गया और उनकी जायज मांगों का जल्द हल नहीं किया गया तो पंजाब कर्मचारी व पेंशनर्स साझा फ्रंट की ओर से पार्लियामेंट के चुनाव संबंधी जो भी फैसला लिया जाएगा, उसके जिम्मेवार वह होंगे। इस मौके पर जरनैल सिंह सिद्धू, गुरबख्श सिंह, अवतार सिंह, अमरीक सिंह सेठी प्रधान खरड़, गुरमीत सिंह खोखर, सुरिंदर कुमार वर्मा, प्रेम चंद शर्मा की अगुवाई में जिला मोहाली के कर्मचारी, पैंशनर्स व नगर निगम मोहाली के सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें