फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव के गोविंद नगर में सोमवार रात 11:00 बजे से अब तक नहीं है लाइट, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। यहां गोविंद नगर में सोमवार रात 11:00 से अब लाइट न आने से लोग परेशान हैं। लोगों ने 1912 और बिजली विभाग में शिकायत दर्ज की, लेकिन सुनवाई नहीं रही है।
विज्ञापन

गोविंद नगर के लोगों ने कहा कि जो तार खराब हो गई है, उसे निकाल कर बाकी एरिया की बिजली को चालू कर दिया जाए, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं सुन रहे हैं। लोगों ने कहा कि उमस के चलते घर के अंदर बैठना मुश्किल हो रहा है, लेकिन बिजली विभाग सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे मौसम में लोग कहां जाएं। गोविंद नगर के रवि सिंह, संजीव कुमार, विकास मौर्य, गुरजीत सिंह, गुलाब सिंह ठाकुर, संतोष कुमार, संदीप शर्मा आदि लोगों का कहना है 1912 और मोहाली के सरकारी कंप्लेंट नंबर पर कंप्लेंट करवाने के बावजूद किसी ने शिकायत तक नहीं सुनी। लोगों ने बिजली विभाग से तुरंत समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें