फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेजों और सेक्टरों में बरसाती पानी की नहीं हो रही निकासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से विभिन्न फेजों और सेक्टरों के निवासियों के बीच झगड़े हो रहे हैं। इस पर मोहाली नगर निगम के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने गमाडा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके लिए गमाडा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट रोड को बाकी मोहाली से ऊंचा बना दिया जिससे मोहाली शहर में आने वाले बरसाती पानी की निकासी का प्राकृतिक प्रवाह बंद हो गया और पानी वापस आकर विभिन्न सेक्टरों में घुस गया। सबसे पहले शॉपिंग स्ट्रीट को ऊंचा बनाया गया जिस कारण फेज-4 में जल निकासी की समस्या उत्पन्न होने लगी। इसके बाद फेज-3बी2 और फेज-5 ने सड़क को ऊंचा उठाया। जब इसमें कॉजवे बनाया गया तो सेक्टर-71 पानी की चपेट में आ गया। इसके अलावा एयरपोर्ट रोड को ऊंचा कर दिया गया और पानी वापस आ गया और सेक्टर-71 में घुसने लगा। गमाडा को अब तुरंत मोहाली से बरसाती पानी की निकासी का प्रबंध करना चाहिए क्योंकि गमाडा के पास बड़ा स्टाफ और वित्तीय व्यवस्था है। वहीं डिप्टी मेयर ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह गमाडा के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे जिसके लिए गमाडा के अधिकारी और पंजाब सरकार पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट रोड पर भरा पानी
शनिवार सुबह तीन बजे से दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे तक हुई बारिश के बाद एयरपोर्ट रोड पर कई स्थानों पर पानी भर गया। इस दौरान लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कत हुई। कई जगह दोपहिया वाहन पानी के चलते बंद हो गए। वहीं, कई जगह पानी भरने के कारण लोगों को सड़क पर पड़े गड्ढों का भी नहीं पत चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें