फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एम्मार सेक्टर-108 में नहीं सफाई, बारिश में जलभराव की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एम्मार सेक्टर-108 में रहने वाले लोग इन दिनों बारिश से पहले की सबसे बड़ी चिंता से जूझ रहे हैं। दरअसल सड़कों के किनारे की नालियों और स्टॉर्म वॉटर मेनहोल की सफाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। मानसून किसी भी वक्त दस्तक दे सकता है। ऐसे में सेक्टर में जलभराव तय माना जा रहा है। पीपी-165 से लेकर पीपी-290 तक पूरे सेक्टर में सफाई का एक भी काम नहीं हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि न तो रोड गलियों की सफाई हुई है और न ही स्टॉर्म वॉटर मैनहोल्स की। जगह-जगह कूड़ा-कचरा जमा है और पानी की निकासी का कोई इंतज़ाम नहीं दिख रहा। पीपी 120 के सामने वॉटर मैनहोल पूरी तरह गंदगी और सूखे पत्तों से भरा है। पीपी-720 के पास मैनहोल टूटा है। कचरे और सूखे पत्तों से बंद है, कहीं से भी निकासी नहीं है। पीपी-166 के सामने मेन होल में टूटी इंटे पड़ी हुई है, कूड़ा अटका है। इसी तरह हालत पीपी-724 पीपी-185 के सामने भी बनी हुई है।
विज्ञापन

जल्द होनी चाहिए सफाई
नालियों की सफाई सिर्फ शिकायत पर नहीं होनी चाहिए। यह एम्मार की बुनियादी ज़िम्मेदारी है। मानसून से पहले पूरी सफाई होनी चाहिए लेकिन अभी तक यह शुरू नहीं हुई। - विरेंद्रपाल सिंह मोंगिया, स्थानीय निवासी


बारिश से लगता है डर
हर साल बरसात से पहले यही हाल होता है। हम बारिश का इंतजार नहीं कर रहे, हम उससे डर रहे हैं। नालियों की सफाई नहीं हुई, मैनहोल बंद हैं, और कोई सुनवाई नहीं है। जब तक पानी घरों में नहीं घुसेगा, कोई नहीं जागेगा। - नितिन कुमार, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


बिना शिकायत नहीं होती कार्रवाई
बिना शिकायत के यहां कोई काम ही नहीं होता। एम्मार जैसी बड़ी कंपनी से ये उम्मीद नहीं थी। मानसून सिर पर है, और सेक्टर बिना तैयारी के खड़ा है। - पुरुषोत्तम लाल गर्ग, स्थानीय निवासी



मैनेजमेंट की चुप्पी से परेशान हैं लोग
इस मामले में एम्मार मैनेजमेंट की चुप्पी और लापरवाही पर लोग नाराज हैं। उनका कहना है कि हर साल एक जैसी लापरवाही होती है और फिर पानी भरने के बाद आनन-फानन में काम शुरू किया जाता है, जब तक बहुत देर हो चुकी होती है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि पूरे सेक्टर में तत्काल गलियों और मैनहोल की सफाई कराई जाए, ताकि बरसात के दिनों में लोगों की जलभराव जैसी परेशानी का सामना न करना पड़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें