फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में बिजली के लिए हाहाकार, 17 घंटे तक हो रही कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिलेभर में बिजली संकट अब गंभीर रूप ले चुका है। जिले में खरड़, मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी सब डिविजनों के अंतर्गत गांवों में बिजली कटौती से हाहाकार मचना शुरू हो गया है। वीआईपी सिटी मोहाली के कई सेक्टरों के साथ गांवों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लाखों की संख्या में एयरोसिटी, सेक्टर-108, 109, 105, 106 और साथ लगते गांवों बड़ी, बड़ माजरा, शाही माजरा, जुझार नगर, चप्पड़चिड़ी, खरड़ समेत कई जगह पर बिजली कटौती ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 15 जून को सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रही। इसका कारण लो-डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम में खराबी बताई जा रही है। इससे पीएसपीसीएल की 11 केवी लाइन के जंपर जल गए। दोपहर में जैसे-तैसे सप्लाई बहाल हुई, लेकिन शाम 5 से रात 12 बजे तक फिर बिजली गुल हो गई। सेक्टर 108 में भले ही नया 66 केवी सब-स्टेशन चालू हो चुका है, लेकिन सेक्टर 105, 106, 108 और 109 को एक ही वीसीबी से जोड़ा गया है। इस कारण किसी एक सेक्टर में आई दिक्कत पूरे सिस्टम को ट्रिप कर देती है। जिले भर में लगे बिजली बोर्ड के ग्रिड स्टेशन बढ़ रही बिजली की मांग को लेकर ओवरलोड हो रहे हैं। इस कारण ट्रिप कर जाते हैं। दूसरी तरफ सबसे बड़ी परेशानी कर्मचारियों की है। विभाग के पास कर्मचारियों की कमी और उपकरणों के कारण फाल्ट जल्द ठीक नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें