फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कोर्ट कांप्लेक्स-औद्योगिक क्षेत्र रोड के फुटपाथ ऊगी झाड़ियां, हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला कोर्ट कांप्लेक्स से सेक्टर-91 औद्योगिक क्षेत्र को विभाजित करने वाली सड़क के दोनों ओर बने फुटपाथ के किनारे ऊंची झाड़ियां उगी हुई हैं और साथ यहां पर सफाई भी नहीं की जा रही है। इससे यहां आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। लेकिन नगर निगम अधिकारी इसकी सफाई नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ गंदगी से भरे हुए हैं और झाड़ियां उगी हुई हैं, जिस कारण पैदल चलने वाले लोग सड़क पर चलते हैं, लेकिन जब कोई वाहन पीछे आ रहा होता है, तो दुर्घटना होने का खतरा होता है। इस सड़क पर बड़ी संख्या में रेहड़ियां भी लगती हैं जिससे सड़क पर जगह कम हो जाती है। निवासियों की मांग है कि इस सड़क के किनारे की सफाई की जाए और फुटपाथों को पैदल चलने के लिए खाली कराया जाए ताकि उन्हें आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें