कुराली। चोरों ने मोरिंडा रोड पर एक सैनेटरी की दुकान का शटर तोड़ कर लाखों रुपये का सामान और हजारों की नगदी चोरी कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मीम चंद प्रेम चंद नामक दुकान के मालिक हमेश कुमार ने बताया कि वे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए और जब सुबह किसी ने उनको उनकी दुकान का शटर और ताले टूटे होने संबंधी जानकारी दी। इसी दौरान उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो चहरे ढके हुए दो युवकों ने उनकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि शटर तोड़ने से पहले उन्होंने दुकान के आगे लगे कैमरे को ऊपर उठा दिया और शटर तोड़ कर अंदर दाखिल हुए।
हमेश कुमार ने बताया कि चोर उनकी दुकान में पड़ी लगभग 50 हजार रुपये की नगदी के अतिरिक्त दुकान में रखी हुई महंगी कंपनी की टूटियां चोरी कर फरार हो गए। चोर यह सामान चार पहिया गाड़ी में ले गए। उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने शहर में हो रही चोरियों को रोकने को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।
फोटो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए चोर।