फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-2 मार्केट में लाखों की चोरी, 85 हजार रुपये नकद समेत सामान गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-2 मार्केट में रविवार देर रात मस्कट स्कूल मार्ट शोरूम में बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात बदमाश शोरूम का शटर तोड़कर दो लैपटॉप, 85 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी डीवीआर समेत लाखों का सामान ले गए। चोर आई-10 कार में आए थे।
विज्ञापन




दुकान मालिक अनिल अरोड़ा के अनुसार, अगले दिन दुकान खोलने पर सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने 20 लैपटॉप बैग और एक सीसीटीवी कैमरा भी चुराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि आरोपी आई-10 कार में आए थे। बदमाशों ने पहचान से बचने के लिए सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर भी अपने साथ ले ली। पुलिस वाहन की पहचान के आधार पर आगे की जांच कर रही है। फेज-2 मार्केट के दुकानदारों में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर रोष है। उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कई दुकानों को निशाना बनाया गया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान नितेश विंज ने नगर निगम आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहाली से मार्केट का दौरा करने को कहा है। उन्होंने अवैध कब्जों पर नियंत्रण और नियमित गश्त सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें