फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लांडरां में दिनदहाड़े घर से नकदी और सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
गांव लांडरां में घर में हुई चोरी के बाद खुला पड़ा अलमारी का लॉकर।
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां गांव में दिनदहाड़े चोर घर का दरवाजा तोड़कर नकदी और सोने के गहने चुराकर फरार हो गए। करीब चार घंटे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव लांडरां निवासी करम सिंह ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब दस बजे किसी काम से दोस्त के साथ चले गए थे। करीब 12 बजे उसकी पत्नी और बेटा भी घर पर ताला लगाकर खरड़ किसी काम से चले गए। जब दोपहर को करीब दो बजे घर पर आए तो घर के बाहर का मेन दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर घर से उसकी बेटी और पुत्रवधू के सोने के गहने जोकि उनके लॉकर में पड़े थे, चुरा ले गए। साथ ही 40 हजार की नकदी भी ले गए। चोर आर्टिफिशियल गहने वहीं छोड़ गए। करम सिंह ने बताया कि चोरी के बाद पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलने के बाद काफी देर तक सोहाना पुलिस मौके पर नहीं आई। शाम करीब छह बजे थाना प्रभारी को वारदात के बारे में बताया, तब जाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोपहर को हुई वारदात के बाद लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें