फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को दरवाजा खोलकर सोए, चोर कमरा कर गया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-3बी1 स्थित एक घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुसकर चोर सामान उड़ा ले गया, जबकि कमरे में किरायेदार के रूप में रह रहे तीन युवक सो रहे थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। युवक सुबह उठे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने मटौर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किरायेदार दिनेश जैन निवासी गोबिंदपुरा कालोनी संगरूर, हिमान निवासी जालंधर व सुनील निवासी बरनाला ने बताया कि उनके कमरे में लगे दरवाजे को रात को पेंट किया था। पेंट गीला होने के कारण वे वीरवार रात को कमरे का दरवाजा खुला छोड़ कर सो गए थे। शुक्रवार सुबह उठे तो सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने सूचना मकान मालिक को दी तो कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक करीब 20-22 वर्षीय युवक कोठी के मेन गेट से सुबह 4:18 बजे खाली हाथ दाखिल होता है। पांच मिनट बाद 4:23 बजे वह पीठ पर बैग टांगकर बाहर निकल जाता है। आरोपी कटी हुई दाड़ी मूंछ वाला था। हाथ में घड़ी पहनी हुई थी।
विज्ञापन

एटीएम व दस्तावेज पार्क में फेंक गया
दिनेश ने बताया कि चोर जाते हुए उनके बैग व पर्सों में पड़े जरूरी कागजात, एटीएम आदि निकालकर फेज-4 के पार्क में फेंक गया तथा मोबाइल फोन व मैक बुक्स अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि चोरी हुए सामान की कीमत लगभग 3 लाख के करीब बनती है। चोरी हो चुके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें