जीरकपुर। भबात रोड स्थित एक गोदाम में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने गोदाम की छत और दरवाजा तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राकेश बंसल निवासी सेक्टर-16, पंचकूला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका दवाइयों का गोदाम भबात रोड, जीरकपुर में है। इसके अलावा एक अन्य गोदाम अंबाला रोड पर इंडियन ओवरसीज बैंक के पीछे स्थित बिल्डिंग में है।
वहां उन्होंने पुराना फर्नीचर, रिकॉर्ड और कुछ नया सामान रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि 5 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनके गोदाम पर तैनात सुरक्षा गार्ड दया शंकर रोज की तरह ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन 6 अप्रैल की सुबह जब वह वापस आया तो उसने देखा कि दूसरी मंजिल की छत का दरवाजा खुला हुआ था और पहली मंजिल का दरवाजा टूटा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि गोदाम के अंदर रखा सामान चोरी हो चुका है। यहां तक कि बाथरूम में लगी टूटियां भी गायब थीं। चोरी गए सामान की सूची अभी तैयार की जा रही है। संवाद