फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी स्कूल के दफ्तर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। वार्ड नंबर-12 के सरकारी प्राइमरी स्कूल बांड्या बस्सी के दफ्तर का ताला तोड़कर चोरों ने प्रिंटर, एलसीडी, डीवीआर, स्टेशनरी और मिड-डे मील का सामान चोरी कर लिया। प्रिंसिपल कुलविंदर कौर और टीचर रमनदीप कौर ने बताया कि जब वे रोजाना की तरह बुधवार को सुबह स्कूल पहुंचीं, तो दफ्तर का ताला टूटा था। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली थी। दफ्तर से प्रिंटर, एलसीडी, डीवीआर, स्टेशनरी और बच्चों के लिए रखा मिड-डे मील गायब था। टीचर्स ने बताया कि करीब 75000 रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना बनूड़ पुलिस स्टेशन और विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी है। स्कूल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें