डेराबस्सी। सरस्वती विहार में एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक हरसित मोरिया सरस्वती विहार में रह रहा है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पड़ोस में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था।
उस झगड़े के दौरान उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हरसित के अनुसार वह मंगलवार शाम करीब चार बजे उन युवकों से बात करने गया, जिन पर मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाने का शक था। इसी दौरान आरोपित भड़क गए और उन्होंने उस पर लोहे की रॉड से हमला शुरू कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। संवाद