फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: योग करने आई महिला लिफ्ट में फंसी, डेढ़ घंटे बाद निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-105 एम्मार के सेंट्रल प्लाजा की की लिफ्ट बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक खराब हो गई। इस दौरान योग क्लास के लिए लिफ्ट में तीसरी मंजिल पर जा रही एक महिला फंस गई। करीब डेढ़ घंटे बाद इलेक्ट्रिशियन को बुलाया गया। उसने लिफ्ट को खोलकर योग करने आए साथियों की मदद से उसे लिफ्ट से निकाला। 39 वर्षीय गीत ने बताया कि वह सेंट्रल प्लाजा एससीओ सीपीएम 354 शोरूम में रोज योग करने आती है। बुधवार शाम सात बजे वह जैसे ही शोरूम के ग्राउंड फ्लोर से तीसरे फ्लोर पर क्लास के लिए आई तो अचानक से पहले फ्लोर पर आकर लिफ्ट अचानक से रुक गई। करीब डेढ़ घंटे तक वह लिफ्ट में लोगों से मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इतना ही नहीं लिफ्ट में मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण वह किसी से संपर्क भी नहीं कर पा रही। कुछ देर बाद वहां से अन्य योग सीखने आए विद्यार्थी आ रहे थे। उन्होंने जब लिफ्ट का इस्तेमाल करने की कोशिश की तो नहीं चल रही थी। इतने में उन्हें लिफ्ट के अंदर से आवाज आई और उन्होंने मदद के लिए कंपनी के अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने लिफ्ट ऑपरेटर मौजूद न होने की बात कही। इसके बाद इलेक्ट्रिशियन की मदद से लिफ्ट को खोला गया और महिला को लिफ्ट से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें