फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा इंतजार, अगले सप्ताह शहर को मिल सकता है नया मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। निकाय चुनाव का परिणाम आने के 41 दिन के बाद भी शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे नवनिर्वाचित पार्षदों का इंतजार अगले हफ्ते खत्म हो सकता है। अधिसूचना के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल मंजूर करके भेज दी गई है। इसलिए इस सप्ताह के अंत तक अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन

मोहाली नगर निगम सहित राज्य के आठ नगर निगम के अलावा 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव 14 फरवरी को हुए थे। इन चुनाव में निर्वाचित होकर आए पार्षद पिछले 40 दिनों से शपथग्रहण के लिए अधिसूचना का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना जारी होने के बाद ही नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें शपथ ग्रहण के बाद नए हाउस का गठन होगा और स्थानीय निकायों के प्रमुखों का चयन किया जाएगा। विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिसूचना संबंधी फाइल क्लीयर कर दी गई है। जिसके बाद अब अगले दो-तीन दिनों में राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जा सकती है। जिसके बाद सभी जगह नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें ये पार्षद शपथ ग्रहण करेंगे। इसके बाद निगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों के प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय निकायों की अगुवाई के लिए महिला आरक्षण का फैसला भी ले लिया गया है। हालांकि अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। विभाग के आला अधिकारियों के मुताबिक जिन नगर निगमों, परिषदों और नगर पंचायतों में प्रमुख का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाना है, उनके नाम पर अंतिम मोहर लग चुकी है। हालांकि इसका खुलासा अधिसूचना के साथ ही किया जाएगा। जहां तक मोहाली नगर निगम का सवाल है, तो वीआईपी सिटी में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित नहीं किया गया है। मोहाली को पुरुष मेयर मिलने की संभावना ही प्रबल है।
विज्ञापन

वहीं, सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद डीसी की ओर से नवनिर्वाचित पार्षदों को बैठक का बुलावा भेजा जाएगा। इस बैठक के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों को 72 घंटे पहले जानकारी दिए जाने का नियम है। जिसे देखते हुए साफ है कि हाउस की पहली बैठक अगले हफ्ते हो सकती है। जिसमें शपथ ग्रहण के बाद शहर के नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें