फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो दिवसीय ओपन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 29-30 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय ओपन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 29-30 को होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। वॉरियर्स स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन मोहाली की ओर से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-78 में फर्स्ट ओपन मास्टर्स टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। यह बैडमिंटन टूर्नामेंट दो दिवसीय 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को होगा। यह कहना है वॉरियर्स स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दीपक पुरी का। उन्होंने बताया कि इस बैडमिंटन टूर्नामेंट में मास्टर मेंस, वुमन सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मैच खेले जाएंगे। 6 कैटेगरी में होने वाले इन मैचों में डबल्स के विनर्स को 5100 रुपये सहित ट्रॉफी, डबल्स मैच में रनर अप को 3100 रुपये सहित ट्रॉफी, सिंगल्स मैच में विजेता को 3100 रुपये सहित ट्रॉफी और सिंगल्स में रनर अप को 1500 रुपये सहित ट्रॉफी दी जाएगी। इस पहले ओपन मास्टर्स टूर्नामेंट में 30 प्लस, 40 प्लस, 45 प्लस, 50 प्लस, 55 प्लस, 60 प्लस की विभिन्न कैटेगरी में बैडमिंटन मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट मुहैया कराई जाएगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 अप्रैल है। साथ ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए एंट्री फीस भी ली जाएगी। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों में गुरप्रीत सिंह कंग, कुलदीप बंसल और एमएस कंवर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें